लखीसराय, सितम्बर 2 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। ओवरलोड वाहनों व नियम तोड़ने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त हुआ है। हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबरों को जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है।

जांच अभियान खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने खुद सड़कों पर उतरकर बस सहित अन्य सवारी वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की छत पर यात्रा करा रहे चालकों को कड़ी चेतावनी दी और चालान काटा। बता दें की हिन्दुस्तान अखबार ने 31 अगस्त को बसों की छत पर बैठकर सफर जारी हादसे को दे रहे न्योता तथा 2 सितंबर को सघन जांच अभियान जारी, हकीकत बेखौफ ओवरलोडिंग शीर्षक से हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इन खबरों में जिले की सड़कों पर दौड़ रही बसों और कमर...