लखीसराय, जुलाई 14 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल प्रबंधन ने बरसात के मौसम में अस्पताल परिसर को संक्रमण मुक्त रखने के लिए व्यापक तैयारी शुरू किया है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह जमा होने वाले गंदे पानी और जलजमाव की समस्या के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि मच्छरों के प्रजनन और संक्रामक बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके। परिसर में जमा होने वाले कचरे के तत्काल निस्तारण की व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना बनाया है। विशेष रूप से प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर ओटी एवं पैथोलॉजी लैब से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित और समयबद्ध निस्तारण पर फोकस किया जा रहा है। डीएस डॉ कुमार अमित ने बताया कि बरसात के दौरान सामान्य कचरे की तुलना में मेडिकल वेस्ट से संक्रमण फैलने की आशंका कई गुना अधिक रहता है। यह भी पढ़ें- Bh...