लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के किऊल-झाझा रेलखंड स्थित बंशीपुर महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक माना जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। इनकम और यात्रियों की संख्या में जहां हर दिन इजाफा हो रहा है, वहीं सुविधाएं लगातार घटती जा रही हैं। कोरोना काल के बाद कई महत्वूपर्ण ट्रेनों का ठहराव भी विभाग द्वारा हटा लिया गया है, जिससे भी यात्रियों को परेशानी होती है। रेलवे ट्रैक पर बढ़ते दबाव एवं रेल परिचालन को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने बंशीपुर स्टेशन पर चौथी लाइन बिछाई है, बावजूद कई समस्याओं का अभाव बना हुआ है। यह स्थिति तब है, जबकि यहां से हर मंगलवार व शनिवार को प्रसिद्ध जलप्पा स्थान के साथ ही सावन में शृंगी ऋषि धाम पूजा अर्चना करने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहता है। बंशीपुर स्टेशन से नथुडीह...