लखीसराय, अगस्त 9 -- Lakhisarai News: फुटपाथ अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में फुटपाथ और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने शहर के चितरंजन रोड से नया बाजार होते हुए पटना रोड चौक और वहां से भारत माता सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ पर दुकान का सामान रखकर रास्ता बाधित करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फुटपाथ अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानदारों को अंतिम चेतावनीअतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की टीम के साथ जेसीबी और ट्रैक्टर भी लगाए गए थे। मजदू...