Lakhisarai News: प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा, दुकानें बंद
लखीसराय, नवम्बर 26 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद की सब्जी मंडी में विकास कार्यों की राह सुगम बनाने के लिए बुधवार को की गई प्रशासनिक कार्रवाई के अगले दिन गुरुवार को मंडी का नजारा पूरी तरह बदला नजर आया। तीन दुकानों को जेसीबी से हटाए जाने के बाद बुधवार व गुरुवार को भी मंडी की लगभग सभी दुकानें बंद रही। इसके चलते सब्जियों की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रभावित रही और आम दिनों की चहल-पहल की जगह मंडी परिसर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। मंडी में अचानक कारोबार ठप रहने से दुकानदारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, दुकानें बंद रखने के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। इस संबंध में दुकानदारों से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं दिखा। इस बंदी का असर अब दुकानदारों की रोजी-रोटी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.