लखीसराय, अक्टूबर 28 -- Lakhisarai News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में नशा मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने ली शपथ - 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान, धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से भी लोगों को किया जाएगा जागरूक लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री बिहार की अध्यक्षता में मंगलवार को नशा मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लखीसराय पॉलिटेक्निक कॉलेज में उत्पाद विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने उपस...