लखीसराय, जुलाई 15 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। चानन थाना क्षेत्र के कुंदर हॉल्ट स्थित जंगल में महुआ पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना 2-3 दिन पहले की है। शव से दुर्गंध आने लगा था। सूचना मिलते ही चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार, इंस्पेक्टर, एसआई जितेन्द्र कुमार सहनी सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतार कर तहकीकात में जुट गई। मृतक के पॉकेट से एक सुसाइट नोट मिला, जिसमें आत्महत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। विषेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए。

घटनास्थल पर सुसाइड नोट, पा...