लखीसराय, सितम्बर 21 -- Lakhisarai News: पेट्रोल पंप पर माप-तौल विभाग की औचक जांच, कम माप पर कार्रवाई की चेतावनी - सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दो पेट्रोल पंप पर हुई जांच, नहीं मिली गड़बड़ी - तेतरहट स्थित नायरा पेट्रोल पंप और शरमा स्थित छोटू फ्यूल सेंटर पर पांच लीटर के मापक से परखी मात्रा - नोजल, सील व मीटर की जांच के साथ आईओसीएल अधिकारी ने गुणवत्ता, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी व अन्य सुविधाओं का लिया जायजा लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता।

जांच प्रक्रिया तेतरहट थाना क्षेत्र स्थित नायरा पेट्रोल पंप का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को माप-तौल विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। माप-तौल निरीक्षक रामजी साह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पेट्रोल और डीजल वितरण मशीनों की जांच की। इस दौरान नोजल की कार्यप्रणाली, डिजिटल मीटर में द...