Lakhisarai News: पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
लखीसराय, अक्टूबर 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के मद्देनजर सोमवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अग्निशमन सेवाओं और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पूजा पंडालों में भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन और सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। प्रशासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.