Lakhisarai News: पुपुलिया के नीचे मिट्टी में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
लखीसराय, अगस्त 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित नया बाजार, बाजार समिति मोहल्ला में पीर बाबा के पीछे पईन के पास रविवार को मिट्टी के नीचे शिवलिंग मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में कौतूहल मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना शुरू कर दी। बताया गया कि पईन के पास एक महिला बकरी को चारा देने के दौरान वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान महिला का पैर वहां पड़े पत्थर से टकरा गया। महिला ने पास में खेल रहे तीन बच्चों को बुलाया और वहां पड़े पत्थर व घास हटाने को कहा। महिला की बात पर बच्चा कौशल कुमार, अभिषेक कुमार और राजबीर कुमार ने आसपास की घास एवं मिट्टी हटानी शुरू की। मिट्टी हटाने के दौरान उन्हें गोलाकार आकृति दिखाई दी। इसके बाद बच्चों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.