लखीसराय, जुलाई 19 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित गाड़ी बिशनपुर गायत्री मंदिर से भगवती स्थान जाने वाले मार्ग पर खोटा अहरा महुआ मोड़ के समीप शनिवार की सुबह करीब 9 बजे एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के गले पर गहरे कटाव के निशान पाए जाने के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में चर्चा का माहौल बन गया तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी निवासी टुनटुन रजक के 19 वर्षीय पुत्र सूरज रजक के रूप में की गई है। सूरज रजक चौकीदार रामधारी रजक का पोता था। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौक...