लखीसराय, जुलाई 9 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत के दुग्धम गांव में तेंदुए के हमले में एक किसान का बैल मारे जाने के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की पहल की है। जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने वन विभाग से पीड़ित किसान के लिए 24 हजार रुपये मुआवजा स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। जिला पदाधिकारी ने 6 जुलाई 2026 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पटना के अपर मुख्य सचिव को भेजे पत्र में बताया है कि 30 मई 2026 की रात तेंदुआ दुग्धम गांव निवासी बोडन कोड़ा, पिता रातु कोड़ा, के घर में घुस गया और उनके बैल पर हमला कर उसे मार डाला। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। डीएम ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मुंगेर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने पत्रांक-2016, दिनांक 15 जू...