लखीसराय, अक्टूबर 16 -- घटना का विवरण Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघसा गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला द्वारा कीटनाशक दवा खाने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के घोंघसा गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी कृष्णानंद मंडल की 34 वर्षीय पुत्री हीरा देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने कथित तौर पर पारिवारिक कलह से तंग आकर कीटनाशक दवा खा ली थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने बिना देर किए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल मे...