लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय हिन्दुस्तान संवाददाता। चानन थाना क्षेत्र के ईटौन गांव निवासी प्रिया कुमारी ने अपने पति सूरज मोदी की सकुशल बरामदगी को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार से मुलाकात कर आवेदन सौंपा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले में जांच कराते हुए जल्द से जल्द अपने पति को बरामद करने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: ओडिशा में काम करने गया डुमूरडीहा का अधेड़ लापता, सनहा दर्जपति की अनुपस्थिति एसपी को दिए आवेदन में प्रिया कुमारी ने बताया कि उनके पति सूरज मोदी बीते 7 अगस्त को मथुरा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके साथ उनके मित्र अमरेंद्र पांडे भी गए थे। घर से निकलने के बाद से ही दोनों से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब तक मोबाइल फोन पर किसी से भी बातचीत नहीं हो सकी है।परि...