लखीसराय, जुलाई 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विकसित भारत समृद्ध बिहार अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी सात प्रखंडों की 76 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और संकुल स्तरीय संघों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नशामुक्ति, महिला सशक्तीकरण और पंचायत विकास को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह जीविका दीदियों ने पंचायतों में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं ने नशे की मार सबसे बड़ी मार, बर्बाद करे घर-परिवार और जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना प्रदेश जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मद्य निषेध का संदेश दिया तथा नशामुक्त बिहार के निर्माण का संकल्प लिया। इसके बाद जिले के 17 संकुल स्तरीय स...