Lakhisarai News: पंचायत मुख्यालय भलूई का नहीं हो सका समुचित विकास
लखीसराय, जुलाई 15 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। पंचायती राज में भी पंचायत मुख्यालय भलूई का समुचित विकास नहीं हो सका। मानसून की पहली बारिश में ही विकास कार्यों की पोल खुल गई। झमाझम हुई बारिश से गलियों में एक फीट से ज्यादा पानी जमा हो गया। गांव की गलियों में पानी भरने से स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत हो रही है। बरसात का पानी स्कूल परिसर में भी प्रवेश कर जाता है। सरकार द्वारा भले ही सात निश्चय के तहत गली-नाली मद में लाखों रुपये खर्च किया गया, लेकिन इसका फायदा अब भी यहां के लोगों को नहीं मिल सका है। हर वार्ड में जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं रहने से बरसात का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है।
गांव की स्थिति गांव की मेन गली में भी गंदा पानी ओवरफलों होकर गली में बह रहा है। ग्रामीण नंद कुमार महतो, पूर्व मुखिया उपेन्द्र प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.