लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहट थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय, शिवटोला (महिसोना) में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: डीएवी पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक को भावभीनी विदाईसम्मन और मान्यता विद्यालय परिवार ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से उनका सम्मान कर उनके लंबे और समर्पित शिक्षकीय जीवन को याद किया। इस दौरान विद्यालय का माहौल भावुक हो गया। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उनके योगदान को विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा। यह भी...