लखीसराय, नवम्बर 22 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना कार्यालय में कर्मियों के नियमित नहीं आने की शिकायत लोगों ने की है। इस कार्यालय में करीब 1 दर्जन महिला सुपरवाइजर , कोआर्डिनेटर तथा अन्य कर्मी कार्यरत हैं। लोगों ने दो-तीन के ही आने की शिकायत की। सीडीपीओ के भी दूसरे प्रखंड में प्रभार लेने से यहां सप्ताह में दो दिन ही आने की शिकायत की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...