लखीसराय, सितम्बर 2 -- Lakhisarai News: चानन। संग्रामपुर पंचायत के संग्रामपुर पंडित टोला में नाला नहीं रहने से हल्की बारिश में भी सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो जाता है, जिससे वाहन चालक, स्कूली छात्र सहित अन्य लोगों को भारी फजिहत का सामना करना पड़ता है। नाला निर्माण को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को कहा गया, लेकिन किसी ने अब तक सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने बताया कि नाला नहीं रहने से हर तबके के लोगों को परेषानी झेलना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...