Lakhisarai News: नवरात्रि से पहले बड़हिया कॉलेज गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लखीसराय, अक्टूबर 10 -- Lakhisarai News: नवरात्रि से पहले बड़हिया कॉलेज गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बड़हिया कॉलेज गंगा घाट पर शनिवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घाट पर महिला, पुरुष समेत सभी आयु वर्ग के लोग श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गंगा स्नान करते नजर आए।दरअसल, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने के मद्देनजर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए घाट पहुंचे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र की शुरुआत से पहले गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। स्नान के बाद कई श्रद्धालु गंगाजल अपने घर ले गए। यह भी पढ़ें- नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और मां दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.