लखीसराय, नवम्बर 3 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के नदी घाटों की स्थिति खराब बनी हुई है ।अभी नदी का पानी भी उस स्तर से नीचे नहीं गया है ।पानी घटने पर स्थिति और खराब हो सकती है।ऊपर में अधिक नमी कीचड़ एवं दलदल का भाग है। खेमतरणी स्थान और निस्ता घाट पर कई गांवों के लोग अर्ध्य देते हैं,मगर घाट की स्थिति खराब देखते हुए पूर्व मुखिया नित्यानंद कुमार ने मरम्मत की मांग की है।पटेलपुर घाट की सफाई शुरू कराने की सूचना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...