Lakhisarai News: धूमधाम से मना प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला का 16वां स्थापना दिवस
लखीसराय, अगस्त 15 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में शुक्रवार को विद्यालय का 16वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय की बाल संसद के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की संस्थापक प्रधान शिक्षिका मुन्नी कुमारी ने की। संचालन बाल संसद की समन्वयक शिक्षिका आरती बी मिश्रा एवं सह-समन्वयक प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ।
समारोह का उद्घाटन इसके बाद एसडीओ प्रभाकर कुमार, बीडीओ सह बीईओ राकेश कुमार, सीआरसी लक्ष्मीपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.