Lakhisarai News: धर्मरायचक में महिला को पीटा
लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक में मामूली विवाद में गुरुवार देर रात महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान स्थानीय निवासी उपेंद्र महतो की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई। पीड़िता ने मारपीट का आरोप स्थानीय पड़ोसी पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.