Lakhisarai News: धनवह मुसहरी के लोगों को नहीं मिल रहा विकास योजनाओं का लाभ
लखीसराय, अगस्त 31 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास योजना का समुचित लाभ जानकीडीह पंचायत के महादलित टोला धनवह मुसहरी में रहने वाले लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यहां आने के बाद सच्चाई खुद बयां कर जाती है। पांच सौ की आबादी वाले धनवह मुसहरी में अब भी कई मूलभूत सुविधा मौजूद नहीं है। सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करना मुखिया के लिए चुनौती बना हुआ है। सकून देने वाली बात यह है कि टोले में आंगनबाड़ी केन्द्र हैं, जहां स्कूल पूर्व बच्चों को शिक्षा दी जाती है। यहां हर घर नल जल योजना मुंह चिढ़ा रही है। पीएचईडी विभाग की लापरवाही से मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट दम तोड़ रही है। ग्रामीण विलास मांझी, कैलू मांझी, बालदेव मांझी आदि ने बताया कि गांव में नलजल योजना का हाल बेहाल है। यहां विभाग द्वारा पाइप के साथ ही टोंटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.