Lakhisarai News: दो दिनों की बारिश से बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित
लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से कजरा और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।बारिश के कारण आम लोगों को जरूरी काम से भी घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है। जलजमाव से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। सड़कों पर पानी जमा रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: चक्रवाती असर से बदला मौसम, कटिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.