लखीसराय, अक्टूबर 10 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। विकास और साफ सफाई के बड़े बड़े दावे करने वाले नगर परिषद की पोल खुद उसके परिसर में खड़ी सरकारी संपत्ति खोल रही है। नगर परिषद परिसर इन दिनों गाड़ियों के गैरेज से ज्यादा किसी कबाड़खाने जैसा नजर आता है। रखरखाव और प्रशासनिक उदासीनता के कारण जनता के टैक्स के पैसों से खरीदे गए लाखों रुपये के वाहन और उपकरण में घास उग गये है और उपकरण धूल फांक रहे हैं। हालत यह है कि मामूली खराबी की समय पर मरम्मत न कराये जाने के कारण जेसीबी जैसी महंगी मशीनें जर्जर हो चुकी हैं और कई ट्रैक्टर सड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं। ----

वाहनों की बदहाल स्थिति ​मामूली खराबी बनी बर्बादी की वजह: ​नगर परिषद परिसर में खड़ी गाड़ियों पर नजर डालें तो कई ऐसे वाहन हैं जिन्हें मामूली कल पुर्जों की खराबी के कारण खड़ा...