Lakhisarai News: दूसरी सोमवारी पर अशोकधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1 लाख 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
लखीसराय, अगस्त 11 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी पर प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह तक मंदिर परिसर और आसपास का इलाका शिवभक्तों से पट गया। अनुमान के अनुसार दूसरी सोमवारी को एक लाख 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा इंद्रदमनेश्वर का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालु रात एक बजे से ही कतार में खड़े होने लगे थे। जैसे-जैसे सुबह होती गई, श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। सुबह करीब सात बजे तक मंदिर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक श्रद्धालुओं की कता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.