लखीसराय, अक्टूबर 23 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। कृषि प्रधान बड़हिया क्षेत्र में कृषि कार्यों की उन्नति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ नगर में पांच दिवसीय शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी से प्रारंभ होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान दशकों से नगर के प्रसिद्ध मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर, अति प्राचीन काली मंदिर तथा टालक्षेत्र के पाली स्थित परमेश्वरी स्थान में एक साथ आयोजित होता आ रहा है। बीते गुरुवार से शुरू हुए इस अनुष्ठान को लेकर नगर एवं टालक्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दुर्गा सप्तशती के मंत्रों और श्लोकों के सस्वर पाठ से तीनों धार्मिक स्थलों का परिवेश आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। नगर के प्रसिद्ध कामनापीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में यज्ञाचार्य योगेंद्र झा के नेतृत्व म...