Lakhisarai News: दीपावली, काली पूजा व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगी रोक
लखीसराय, नवम्बर 6 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को बड़हिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। राजस्व पदाधिकारी जयकुमार एवं थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर एवं प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान पर्व-त्योहारों के आयोजन, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी पूजा आयोजन अथवा विसर्जन जुलूस में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छठ घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.