Lakhisarai News: त्योहार मनाने चेन्नई से घर लौटे युवक की हत्या, बगीचे से मिला फंदे से लटका शव, 4 हिरासत में
लखीसराय, नवम्बर 3 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरलपुर पंचायत के निस्ता गांव में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। त्योहार मनाने घर आए 18 वर्षीय नवयुवक पिंकेश कुमार की सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने गले में फंदा लगाकर निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने निस्ता-कजरा संपर्क सड़क के पास एक सुनसान बगीचे से शव को बरामद किया। मृतक गांव के ही मनोज यादव (उर्फ मैनेजर यादव) का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ----
त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं: मृतक पिंकेश कुमार चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह महज चार दिन पहले ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.