Lakhisarai News: तीन पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार निभा रहा परंपरा - शहनाई की मधुर धुन से होता है मां दुर्गा का आगमन -
लखीसराय, अक्टूबर 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आस्था की कोई सीमा नहीं होती और सांप्रदायिक सौहार्द की जड़ें परंपराओं में गहरी होती हैं। लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में वर्षों से चली आ रही एक अनूठी परंपरा इसकी मिसाल है। यहां मां दुर्गा के आगमन से लेकर विसर्जन तक शहनाई की मधुर धुन और नगाड़े की गूंज सुनाई देती है। खास बात यह है कि इस परंपरा को खगौर गांव का एक मुस्लिम परिवार तीन पीढ़ियों से निभाता आ रहा है। जिले की खगौर पंचायत के खगौर गांव निवासी स्वर्गीय मु. अकबाली का परिवार लंबे समय से बड़ी दुर्गा मंदिर में शहनाई और नगाड़ा बजाता रहा है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के आगमन के साथ शुरू होने वाला वादन का यह सिलसिला नौ दिनों तक जारी रहता है और प्रतिमा विसर्जन तक चलता है। परिवार के सदस्य पूरी श्रद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.