लखीसराय, अगस्त 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में उर्वरक की बिक्री एवं भंडारण में अनियमितता के मामले में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन खाद प्रतिष्ठानों के खुदरा उर्वरक अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही इन प्रतिष्ठानों से सभी प्रकार के उर्वरक की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। विभाग की इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- Ara News: कालाबाजारी के आरोप में दो खाद दुकानों का लाइसेंस रद्द, 11 निलंबित और एक पर केसअनियमितताओं की जानकारी विभागीय दस्तावेज के अनुसार 28 जुलाई 2026 को उर्वरक निरीक्षक-सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, लखीसराय की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में संबंधित प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाई गई थी। इसके बाद प्रतिष्ठान संचालकों से उर्वरक के रख-रखाव एवं भ...