लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय। हिन्दुस्न संवाददाता डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय में विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा को लेकर डीएवी सीएई, नई दिल्ली की ऑडिट टीम ने निरीक्षण एवं ऑडिट कार्य किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नियमित ऑडिट से विद्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। ऑडिट टीम में ऑडिटर के रूप में संजय कुमार, प्रशांत कुमार एवं सुभाष चंद्रा शामिल रहे। टीम ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों, अभिलेखों और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय के कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार न...