Lakhisarai News: डीएम की फटकार के बाद खेल भवन और संग्रहालय की सफाई में जुटा नगर परिषद
लखीसराय, अक्टूबर 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा खेल भवन और संग्रहालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने दोनों परिसरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सफाई कार्य का जायजा लेते हुए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि केवल दिखावे के लिए सफाई नहीं होनी चाहिए, बल्कि परिसर के कोने-कोने से गंदगी हटाई जाए। जहां भी कचरा जमा है, उसे तत्काल साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.