Lakhisarai News: डीएम-एसपी के आदेश को ट्रक चालकों ने दिखाया ठेंगा, पुलिस के सामने से गुजरते रहे भारी वाहन
लखीसराय, अक्टूबर 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर को जाम से मुक्त रखने और सुरक्षित यातायात की के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए गए तमाम दावे जमीन पर बेअसर नजर आ रहे हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग, पुलिस जवानों की तैनाती और मजिस्ट्रेट की व्यवस्था के बावजूद शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं रुक सका। रात की बात छोड़िए सुबह भी ट्रक और बसें शहर की सड़कों पर दौड़ती रहीं। सबसे चौंकाने वाला घटनाक्रम तब सामने आया जब कबैया थाना की गश्ती पुलिस की नजर शहर में प्रवेश कर रहे एक ट्रक पर पड़ी। पुलिस पदाधिकारी ने ट्रक चालक को रोका और उससे पुछा की इतनी बड़ी ट्रक लेकर शहर में प्रवेश कैसे कर गया उसके बाद ट्रक चालक ने पुलिस को ही कानून समझा दिया और ट्रक चालक पुलिस पदाधिकारी के सामने से ही अपनी ट्रक लेकर निकल गये। उसके बाद पुलिस पदाधिकारी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.