Lakhisarai News: टेम्पो ने ट्रक में मारी टक्कर , दो घायल
लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: टेम्पो ने ट्रक में मारी टक्कर , दो घायल सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के यादव टोला के पास एनएच-80 के किनारे लगी मिनी ट्रक में टेम्पो ने शुक्रवार की दोपहर में टक्कर मार दी। इस कारण से टेम्पो में सवार दो यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लखीसराय ले जाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार मिनी ट्रक एनएच-80 के किनारे खड़ी थी। सूर्यगढ़ा से लखीसराय की ओर जा रही टेम्पो ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार ऐसी कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाईपास पर ट्रैक्टर की ठोकर से दो लोग घायल यह भी पढ़ें- Sasaram News: दो टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.