लखीसराय, अक्टूबर 28 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। ​लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित टिकट काउंटर पर इन दिनों न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों के लिए जरूरी टिकटों की भीषण किल्लत बनी हुई है। काउंटर पर 100 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये मूल्य के टिकट बिल्कुल उपलब्ध नहीं हैं। स्थिति यह है कि टिकटों के अभाव में अदालती कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है जिससे आमलोगो से लेकर अधिवक्ता और व्यापारी वर्ग तक गंभीर रूप से परेशान हैं। टिकट न मिलने के कारण शपथ पत्र विभिन्न प्रकार के एग्रीमेंट और जेल में बंद कैदियों के बेल बांड भरने जैसे अत्यंत आवश्यक कार्य अटक गए हैं। ---- यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता से पक्षकारों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ: रंजयटिकटों की कमी से न्यायिक कार्य प्रभावित ​सिर्फ वेलफेयर टिकट उपलब्ध, बाक...