लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सख्त हिदायत के बाद भी ग्रामीण स्तर पर संचालित उपस्वास्थ्य केन्द्र बेहतर नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लाखोचक पंचायत के रामसीर गांव के लोगों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां स्वास्थ्य सेवाएं एक झोपड़ी में सिसक रही है। विभाग के पास इसके लिए कोई ठोस प्लान अब तक नहीं हो सका। तीन दशक पहले रामसीर गांव में बने एक झोपड़ीनुमा कमरा में पंचायत स्तर पर उपस्वस्थ्य केन्द्र संचालित हो रहा है। भवन की स्थिति बेहद चिंताजनक है। दीवार कब साथ छोड़ देगी कहना मुश्किल। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण यहां अब तक नहीं हो सका है। बिछवे के सीएचओ ब्यूटी कुमारी द्वारा सप्ताह में दो दिन गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। जीर्ण-शीर्ण कमरे के छ...