लखीसराय, जुलाई 19 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैदियों को एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस एवं टीबी जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार की संयुक्त पहल पर जिला कारागार में तीन दिवसीय विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जेल प्रशासन के सहयोग से एचआईवी एड्स बचाव इकाई द्वारा तीन दिवसीय विशेष शिविर 17, 18 और 20 जुलाई को लगाने का निर्णय लिया गया, जिसमें जेल में बंद सभी महिला एवं पुरुष कैदियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- किशोरावस्था शिक्षा पर फोकस: नोडल शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, तीन चरणों में होगी कार्यशालाजांच टीम और प्रक्रिया एचआईवी एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई डीपीएम अरविंद कुमार राय ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए टीबी नोडल पदाधिकारी डॉ श्रीनिवास शर्मा की अध्यक्षता ...