Lakhisarai News: जुगाड़ पुल डूबा तो रेलवे ट्रैक बना लोगों का रास्ता, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर
लखीसराय, सितम्बर 27 -- Lakhisarai News: जुगाड़ पुल डूबा तो रेलवे ट्रैक बना लोगों का रास्ता, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर - किऊल से लखीसराय आने के लिए रेलवे पुल के रेलवे लाइन का लोग ले रहे सहारा लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नदी पर बना जुगाड़ पुल डूबने के बाद लखीसराय और किऊल रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुल अब पैदल यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ता बन गया है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक और पुल से होकर आवागमन कर रहे हैं। कई लोग साइकिल तक लेकर रेलवे पटरी पार करते दिखाई देते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लखीसराय-किऊल रेलखंड दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस रूट पर लगातार ट्रेनों का परिचालन होता है और करीब 15 से 20 मिनट के अंतराल पर किसी न किसी ट्रेन के गुजरने का समय रहता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.