लखीसराय, जुलाई 3 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री के द्वारा यक्ष्मा मुक्त भारत बनाने की दिशा में डीएम के निर्देश के अनुसार शुक्रवार को जिला स्थापना दिवस पर प्रखंड कार्यालय के अंबेडकर सभा भवन में प्रखंड और नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न यक्ष्मा रोगियों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों को मिला पोषण का संबल, निःक्षय मित्र बनकर आगे आए अधिकारी और समाजसेवीयक्ष्मा रोगियों के बीच वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप के अलावा सीओ स्वतंत्र कुमार, मनरेगा पीओ कौशलेन्द्र कुमार प्रखंड पंचायत पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अखिलेश कुमार, सीडीपीओ रीणा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार, सुपरवाइजर अवधेश प्रसाद, नगर परिषद सभापति...