लखीसराय, अगस्त 4 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर स्थित प्लस टू उवि में सोमवार को माई भारत पोर्टल के तत्वावधान में जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर व प्रखंड के विभिन्न सरकारी निजी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए भाषण, वाद-विवाद, कविता लेखन, स्लोगन लेखन एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतिभा प्रदर्शन इस प्रतियोगिता में प्रज्ञान एजुकेशन सेंटर बड़हिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में कई पुरस्कार अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान के शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।

प्रतियोगियों के स्थान भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में राधिका कुमारी ने प्...