Lakhisarai News: जाम और अतिक्रमण से निपटने को अधिकारियों ने किया सड़क का निरीक्षण
लखीसराय, सितम्बर 21 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या और सड़क किनारे अतिक्रमण को देखते हुए सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जमुई मोड़ से विद्यापीठ चौक तक सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, अतिक्रमण हटाने और वाहनों के अनियंत्रित परिचालन पर रोक लगाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। निरीक्षण में यातायात डीएसपी अजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन तथा एमवीआई प्रतीक कुमार शामिल रहे।
पार्किंग और अव्यवस्थित वाहन अधिकारियों ने जमुई मोड़ से विद्यापीठ चौक तक सड़क के दोनों किनारों का जायजा लिया और जाम उत्पन्न होने वाले प्रमुख स्थानों को चिन्हित करने का प्रयास किया। निरीक्षण के दौरान अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.