लखीसराय, जुलाई 19 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 के पुरानी बाजार के पमरिया टोला के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल जाने में कठिनाई होती है। जल जमाव होने के कारण कीचड़ दिखाई पड़ता है। इससे आने-जाने में कठिनाई होती है। कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित के अनुसार जहां कहीं जल-जमाव होता है फिलहाल पंपिंग सेट से पानी निकाल दिया जाता है। इस स्कूल परिसर में अब कीचड़ ज्यादा रह गया है, पानी निकाल दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...