Lakhisarai News: जलजमाव में 1697 बच्चों का स्कूल, प्रार्थना से खेल तक पर लगा ब्रेक
लखीसराय, सितम्बर 29 -- Lakhisarai News: हलसी, एक संवाददाता। हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित एक ही शैक्षणिक परिसर में संचालित तीन प्रमुख विद्यालय इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। राजकीयकृत उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (टाइप-4) और सरस्वती विद्या निकेतन में नामांकित करीब 1697 छात्र-छात्राओं के लिए बारिश के बाद परिसर का मैदान परेशानी का सबब बन गया है। पूरा ग्राउंड जलजमाव और कीचड़ से पटा है। स्थिति यह है कि बच्चों को स्कूल पहुंचने के बाद साइकिल खड़ी करने तक के लिए उचित जगह नहीं मिल रही है। बारिश के कारण विद्यालय का दैनिक शैक्षणिक गतिविधियों का चक्र भी प्रभावित हो रहा है। सुबह होने वाली सामूहिक प्रार्थना के दौरान बच्चों को कीचड़ भरे मैदान में खड़े होने में परेशानी होती है। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.