लखीसराय, अगस्त 7 -- Lakhisarai News: प्रकाश मंडल, चानन। सरकार जहां प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं लखीसराय जिले के चानन प्रखंड स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, रामपुर मुसहरी आज भी अपने भवन के इंतजार में है। वर्ष 2011 में विद्यालय की स्थापना के बाद से अब तक बच्चों की पढ़ाई एक जर्जर सामुदायिक भवन में कराई जा रही है। बरसात के दिनों में टपकती छत, दीवारों की जर्जर हालत और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बीच नौनिहालों का भविष्य संवरने के बजाय असुरक्षा के साये में पल रहा है। विद्यालय में प्रथम से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। वर्तमान में यहां करीब 55 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए विद्यालय प्रधान सुस्मिता कुमारी सहित चार शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं। इनमें चैताली कुमारी, अनामिका पांडेय ...