Lakhisarai News: जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली बड़ी मां की बेलभरनी यात्रा
लखीसराय, अक्टूबर 17 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार को लखीसराय शहर में बड़ी मां और छोटी मां की बेलभरनी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। मां दुर्गा के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में मां दुर्गा के ध्वज लेकर भक्त जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। युवाओं की टोलियां भी ढोल की थाप पर उत्साह के साथ यात्रा में शामिल रहीं। बड़ी मां की बेलभरनी यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कबैया रोड, पासिया गली और बाजार समिति होते हुए मुख्य सड़क के रास्ते पचना रोड चौक पहुंची। यहां बड़ी मां और छोटी मां का मिलन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद यात्रा संसार पोखर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.