लखीसराय, अक्टूबर 30 -- Lakhisarai News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित - जनसंख्या परिगणना की तैयारियों को लेकर जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, डिजिटल प्रक्रिया की दी गई जानकारी लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या परिगणना की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 एवं 31 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। इसमें जिला एवं चार्ज स्तर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के चय...