लखीसराय, सितम्बर 2 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। जंगलों में जंगली फलों के पेड़ों की लगातार हो रही कटाई का असर अब वन्यजीवों के व्यवहार पर भी दिखाई देने लगा है। जंगली फलों की उपलब्धता कम होने से बंदरों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। भूख मिटाने के लिए बंदरों के झुंड अब जंगल से निकलकर गांवों और खेतों की ओर पहुंच रहे हैं तथा किसानों की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहे हैं। कजरा क्षेत्र के कई गांवों में बंदरों के बढ़ते आतंक से किसान परेशान हैं। कजरा के वासुदेवपुर, सहमालपुर,लखना, शिवडीह, पुनाडीह सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बंदरों के झुंड लगातार खेतों में पहुंच रहे हैं। धान, मक्का, सब्जी तथा अन्य फसलों को बंदर रौंदने के साथ-साथ पौधों और फलियों को तोड़कर बर्बाद कर रहे हैं। कई बार बंदरों के झुंड खेत में लगी फसल को कुछ...