लखीसराय, अक्टूबर 16 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार स्थित श्रीश्री 108 श्रीश्री जगतजननी दुर्गा पूजा समिति छोटी मां दुर्गा स्थान की ओर से शुक्रवार को पचना रोड स्थित संसार पोखर में विधि-विधान के साथ बिल्व निमंत्रण अनुष्ठान संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ और सचिव सुरेश ड्रोलिया के नेतृत्व में आयोजित अनुष्ठान में बनारस के आचार्य केशव जी, यजमान अभिनंदन जी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच बेल के जोड़े फल की पूजा कर मां दुर्गा को धरती पर आगमन का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में टाउन थाना प्रभारी भी पुलिसकर्मियों के साथ उपस्थित रहे। ---- यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बेलभरनी जुलूस को लेकर तैयारियां पूरी, आज झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगी लखीसराय की सड़केंबिल...